Haldwani: करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़…अधिक ब्याज का झांसा देकर जनता की कमाई हड़पने वाले दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें

SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्त कार्रवाई, एक साल से लंबित बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा

हल्द्वानी: जनपद नैनीताल में आम जनता को अधिक ब्याज और निवेश पर गारंटी का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई प्रभावी कार्रवाई में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी सहकारिता संस्था बनाकर हजारों निवेशकों को बनाया शिकार
Major Financial Fraud Exposed in Nainital: पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों ने वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था की स्थापना हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) और रामनगर में की थी।

उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर और अधिक ब्याज व सुरक्षित निवेश का भरोसा दिलाकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल सहित कई जिलों के भोले-भाले नागरिकों से भारी धनराशि जमा कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऑनलाइन एसएससी परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ अभ्यर्थी पकड़ा, नकल गैंग का पर्दाफाश

जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि हजारों निवेशकों से लगभग 6 करोड़ 80 लाख रुपये एकत्र किए गए, जिसे बाद में संस्था के संचालकों ने गबन कर लिया और फरार हो गए।

संस्था के अध्यक्ष और सचिव निकले मुख्य साजिशकर्ता
पुलिस के अनुसार, संस्था के अध्यक्ष हेमचंद पंत और सचिव विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेशकों की मेहनत की कमाई हड़प ली। जांच के दौरान दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और अभियुक्तों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ।

न्यायालय से वारंट और कुर्की आदेश प्राप्त कर पुलिस टीम ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ सहित कई स्थानों पर दबिश दी। अंततः 04 फरवरी 2026 को दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2025 से होगी लागू

अन्य जनपदों में भी दर्ज हैं मुकदमे, और गिरफ्तारियों के संकेत
जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्तों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी और ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरोह में और लोगों की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है और शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

आपराधिक इतिहास
कोतवाली रामनगर – एफआईआर संख्या 246/23, धारा 409 IPC
थाना मुखानी – मु0अ0सं0 181/25 – धारा 420 IPC, 3/21 BUDS Act, 3 UPID Act, मु0अ0सं0 50/23 – धारा 420 IPC
➡️ कुल 03 अभियोग पंजीकृत

गिरफ्तार अभियुक्त
हेमचंद पंत पुत्र गोविंद बल्लभ पंत, निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल (उम्र 45 वर्ष)
विकास दुर्गापाल पुत्र खिमानंद दुर्गापाल, निवासी एसकेएम स्कूल के पास, देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल (उम्र 41 वर्ष) ➡️ बैंक खातों में प्राप्त राशि: ₹2 करोड़ 26 लाख एवं ₹4 करोड़ 58 लाख

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीद: ज़ेलेंस्की-ट्रंप की उच्चस्तरीय बैठक तय, नए साल से पहले अहम फैसलों के संकेत

गिरफ्तारी टीम को नकद पुरस्कार
इस सफल कार्रवाई पर SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे-उपनिरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट (लालकुआं), कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट

SSP की जनता से अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक लाभ के लालच में न आएं। किसी भी संस्था या निवेश योजना में धन लगाने से पहले उसके पंजीकरण, वैधानिक स्थिति और प्रामाणिकता की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।