हल्द्वानी: कांग्रेस ने फूंका संगठन सृजन का बिगुल, पर्यवेक्षक बोले- गुटबाजी नहीं, एकजुटता से ही जीत संभव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठन सृजन अभियान की कमान तेज कर दी है। हल्द्वानी को विशेष महत्व देते हुए हाईकमान ने हरियाणा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, सीएम बोले—हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि

गुरुवार को स्वराज आश्रम में पत्रकार वार्ता कर यादव ने स्पष्ट किया कि अब कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति पूरी प्रक्रिया और जमीनी सक्रियता के आधार पर होगी, किसी गुटबाजी या सिफारिश को महत्व नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन का ढांचा मज़बूत किया जाएगा, ताकि भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प खड़ा किया जा सके। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनता विरोधी बताते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: ई-रिक्शा चालक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, शव काली पन्नी में मिला

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यादव का जोरदार स्वागत किया। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों से भी चर्चा की गई। अभियान का उद्देश्य 2027 चुनाव से पूर्व कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मज़बूत कर सत्ता परिवर्तन की राह तैयार करना बताया गया।