Haldwani: 37.48 लाख के 200 मोबाइल बरामद, SSP ने टीम को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद पुलिस ने ‘खोया-पाया’ अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जनवरी से मार्च 2026 के बीच गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 37.48 लाख रुपये है। इस कार्रवाई से 200 लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  EPFO के खाताधारकों को बड़ी राहत, निष्क्रिय खातों का पैसा होगा ऑटो ट्रांसफर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में मोबाइल रिकवरी अभियान को तेज किया गया। मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से मिली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप (साइबर सेल) टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र एवं मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में टीम ने कार्य किया। उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में साइबर सेल ने IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग कर मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राधिका ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा...नेपाल बॉर्डर से चार शातिर चोर गिरफ्तार, 22 लाख से अधिक का माल बरामद

बरामद मोबाइलों में आईफोन, सैमसंग, ओप्पो, वनप्लस, रियलमी, वीवो समेत अन्य ब्रांड शामिल हैं। कुल 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 37,48,000 रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यूक्रेन युद्ध में बड़ा कूटनीतिक मोड़: नाटो सदस्यता छोड़ने को तैयार जेलेंस्की, बदले में पश्चिम से ‘आयरन क्लेड’ सुरक्षा गारंटी की मांग

मोबाइल वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने नैनीताल पुलिस का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मोबाइल रिकवरी टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

You cannot copy content of this page