‘लॉकडाउन’ की अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान, कहा– “सब कुछ सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं”

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: देशभर में फैल रही संभावित लॉकडाउन की चर्चाओं पर केंद्र सरकार ने बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को साफ कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह अफवाह हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पुरी ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है, लेकिन जनजीवन या आर्थिक गतिविधियों पर किसी तरह के प्रतिबंध की कोई योजना नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, 1 की मौत, कई घायल

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। देश में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है और खुदरा विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सप्लाई चेन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नरेंद्र मेहरा सहित देश के सात किसानों को मिला कृषि नायक सम्मान

पुरी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल और गैस को लेकर जो हालात बन रहे हैं, उन पर सरकार रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। साथ ही 2020 के कोविड लॉकडाउन की यादों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश क्रिकेट में बगावत: BCB निदेशक के इस्तीफे की मांग, खिलाड़ियों ने BPL बहिष्कार की दी चेतावनी

सरकार ने साफ किया कि पीएम मोदी के हालिया बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया। “तैयारी” का मतलब सिर्फ प्रशासनिक सतर्कता और आपात योजना से है, न कि लॉकडाउन लगाने का संकेत।

You cannot copy content of this page