आठवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका: परिवहन निगम में 450 बस चालकों की भर्ती, 28 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला

खबर शेयर करें

अगर आपको बस चलानी आती है और आप आठवीं पास हैं, तो परिवहन निगम में बस चालक बनने का रास्ता खुल गया है। परिवहन निगम 28 जनवरी को 450 संविदा बस चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। इस मेले में आवेदन से लेकर दस्तावेज जांच और ड्राइविंग टेस्ट तक पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की जाएगी।

Bus Driver Recruitment Drive by Transport Corporation: परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में वर्तमान में 805 रोडवेज बसों का बेड़ा है। हर साल बसों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन चालकों की कमी लगातार बनी हुई है। इसी कमी को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने रोजगार मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह मेला गिल कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में लगेगा, जहां संविदा आधार पर 450 चालकों की भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में स्थायी नौकरी का मौका, 41 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह और अधिकतम कार्य आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही कम से कम दो साल पुराना भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम लंबाई पांच फीट तीन इंच होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां और फोटो कॉपी साथ लानी होंगी। ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सीधे लोनी प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होते ही उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, गाजियाबाद में चल रही अवैध फैक्ट्री पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा है कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी होगी। उम्मीदवार खुद आएं, खुद आवेदन करें और खुद गाड़ी चलाकर योग्यता साबित करें। किसी भी प्रकार की सिफारिश या रिश्वत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।