उत्तराखंड: प्रदेश में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, बाढ़ की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून/हल्द्वानी। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, पांच लाख जुर्माना और छह साल की जेल

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे अति संवेदनशील रह सकते हैं। तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ एक-दो दौर की तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, विभाग ने सात अगस्त तक प्रदेशभर में वर्षा की तीव्र गतिविधियों के बने रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

बारिश की तीव्रता को देखते हुए विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे नदियों और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।