Uttarakhand: भाजपा के 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, 2027 से पहले बदले समीकरण

खबर शेयर करें

दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय पर बड़ी ज्वाइनिंग, गणेश गोदियाल बोले- अभी और नेता आएंगे कांग्रेस के साथ

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब भारतीय जनता पार्टी के 6 प्रभावशाली नेताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह ज्वाइनिंग दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हुई, जहां प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सिस्टम की लापरवाही ने ली मासूम की जान: हल्द्वानी में गड्ढों से भरी सड़क पर 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता और लाखन सिंह नेगी शामिल हैं। इन नेताओं के एक साथ पार्टी बदलने से राज्य की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने इसे भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अब भाजपा के अपने नेता भी भविष्य को लेकर असमंजस में हैं और कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से इस घटनाक्रम पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आर्टिगा कार से 52 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने बताया कि पार्टी के पास ऐसे नेताओं की लंबी सूची है जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निजी स्कूलों की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, वेबसाइट का भी शुभारंभ

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के घटनाक्रम राज्य की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं। फिलहाल इतना तय है कि उत्तराखंड में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है और आने वाले समय में सियासी उठापटक और तेज हो सकती है।

You cannot copy content of this page