Uttarakhand: युवती से मारपीट कर फरार युवक ने खुद को मारी गोली, मैदान में मिला शव

खबर शेयर करें

हरिद्वार/रानीपुर। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल छीनकर फरार हुआ युवक कुछ ही देर बाद गोली लगने से मृत मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली युवती इन दिनों जमालपुर स्थित राम वाटिका में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रही है। युवती ने गैस प्लांट चौकी पहुंचकर शिकायत दी कि उसके गांव का ही रहने वाला सुजीत वर्मा जमालपुर चौक के पास मिला और उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत, होली खेलने मायके गई थीं

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम पीछा करते हुए बहादराबाद स्थित इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंची। यहां बाउंड्री वॉल के पीछे एक खाली मैदान में युवक का शव पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  101 बीघा जमीन घोटाले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत फंसे, ईडी ने चार्जशीट दाखिल की

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपने पास मौजूद पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से अवैध पिस्टल बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस ने रौंदी दो बाइक और एक स्कूटी, दो की मौत, एक गंभीर

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवती से मारपीट, धमकी और युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के बीच संबंधों को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया।

फिलहाल, घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page