Uttarakhand: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान दो हादसे, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष सहित दो पायलट घायल

खबर शेयर करें

लैंडिंग के समय बिगड़ा संतुलन, एक जिला अस्पताल में भर्ती, दूसरा हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर/कपकोट: जनपद बागेश्वर के कपकोट में चल रही राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को रोमांच के बीच दो अलग-अलग हादसे हो गए लैंडिंग के दौरान जिले के पूर्व जिपं उपाध्यक्ष और टिहरी से आए एक पायलट घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Landing Accidents During National Paragliding Championship: प्रतियोगिता के तहत पायलट कपकोट के जालेख से उड़ान भर रहे हैं और केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को भी मौसम अनुकूल रहा और दर्शकों की मौजूदगी में मुकाबला पूरे उत्साह के साथ जारी था। इसी दौरान एक के बाद एक दो घटनाओं ने कुछ देर के लिए आयोजन स्थल पर चिंता बढ़ा दी।

30 मीटर की ऊंचाई पर अनियंत्रित हुए रणजीत सिंह
टिहरी गढ़वाल के परकोटा निवासी रणजीत सिंह चौहान (30) पुत्र जोध सिंह लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान से करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेजी से नीचे आने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल: हॉकी मुकाबले में कर्नाटक की खिलाड़ी घायल, गेंद मुंह पर लगने से लगी गहरी चोट

सामान्य लैंडिंग की बजाय वे लड़खड़ाते हुए नीचे बने हेलीपैड पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि पायलट की कमर में चोट आई है। फिलहाल उन्हें भर्ती किया गया है और कंपलीट बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। स्थिति सामान्य है और जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

सफल लैंडिंग के बाद मुड़ा पैर, नवीन परिहार घायल
पहले हादसे के कुछ ही मिनट बाद जिले के पूर्व जिपं उपाध्यक्ष और वर्तमान में सात से जिपं सदस्य नवीन परिहार भी लैंडिंग के दौरान चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार उनकी लैंडिंग सफल रही, लेकिन जमीन पर उतरते ही अचानक उनका पैर मुड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की जांच शुरू

पूर्व सभासद तनुज तिरुवा समेत मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया। वहां से उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए वे हायर सेंटर रवाना हो गए।

प्रशासन ने कहा— चोटें गंभीर नहीं
एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान दो पायलट चोटिल हुए हैं, लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं है। आयोजन को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा मानकों का पालन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू: नोटिस चस्पा करने आए अधिकारी, नहीं बता पाए नाप – ग्रामीण नाराज...Video

विधायक सुरेश गढ़िया ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं हादसों के बावजूद प्रतियोगिता जारी है, जबकि प्रशासन और आयोजन समिति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और सतर्क हो गई है।