Uttarakhand: राहुल गांधी से मिले कोटद्वार के मोहम्मद दीपक, गर्मजोशी से लगाया गले

खबर शेयर करें

नई दिल्ली/कोटद्वार। कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने सोमवार को नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने दीपक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया और आत्मीय बातचीत की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: चितई मंदिर के पास दो कारों की भीषण टक्कर, एक कार खाई में गिरी, दंपती गंभीर रूप से घायल

वैभव वालिया के नेतृत्व में हुई मुलाकात

यह भी पढ़ें 👉  ग्वालियर में बेटी की शादी से क्षुब्ध मेडिकल स्टोर मालिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में छलका दर्द

वालिया के अनुसार, दीपक कुमार अपने मानवीय कार्यों और इंसानियत की मिसाल के रूप में देशभर में पहचान बना चुके हैं। राहुल गांधी द्वारा उन्हें सम्मान देना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव की भावना का सम्मान है।

राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी द्वारा दीपक को अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी उन लोगों के साथ खड़ी है जो समाज में सकारात्मक बदलाव और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 5000 से अधिक श्रद्धालु होंगे साक्षी

You cannot copy content of this page