Nainital: अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार प्रभावी होता नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान ग्राम धमोला क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक महिला को अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान उत्तरा कुमारी (37 वर्ष) पत्नी नीलू मसीह, निवासी ग्राम धमोला, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री योगगुरु बाबा शिवानंद का 128 वर्ष की आयु में निधन, वाराणसी में ली अंतिम सांस

पुलिस ने मौके से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 20/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  260 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी

  • अपर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह
  • कांस्टेबल 466 मिथुन कुमार
  • महिला कांस्टेबल 146 साजया अख्तर
  • महिला कांस्टेबल 265 उमा नेगी