मिड-एयर संकट टला: Air India Express फ्लाइट में धुआं, ‘मेडे’ कॉल के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से दिल्ली जा रही Air India Express की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल (एवियोनिक्स बे) से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान और पीओके में भारत की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन 'सिंदूर' में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

बताया गया कि पायलट ने अंतरराष्ट्रीय आपात संकेत ‘मेडे’ कॉल जारी कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को अलर्ट किया। इसके बाद विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति दी गई। विमान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतारा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य में मौसम का बदला मिज़ाज...पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट

सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 5:18 बजे विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 148 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: विकास कार्यों में ढिलाई पर डीएम सख्त, 15 दिन में प्रगति नहीं तो होगी कार्रवाई

घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइन और संबंधित एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच में जुट गई हैं।

You cannot copy content of this page