Nainital: “ऑपरेशन प्रहार” में बड़ी कार्रवाई…अवैध LPG गैस रिफिलिंग गैंग का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल): जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।

9 अप्रैल 2026 को मनोज कत्याल (एसपी हल्द्वानी) और सुमित पांडेय (क्षेत्राधिकारी रामनगर) के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खराड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारा। यहां घरेलू LPG सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण का काम किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, आज भी कई जिलों में रेड अलर्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बांट और लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो आपस में सगे भाई हैं—

  • अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष)
  • शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष)
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: साइबर हमले के बाद आईटीडीए सतर्क, 22 वेबसाइटों की कोडिंग के लिए बुलाई विशेषज्ञों की टीम

दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज करते हुए थाना रामनगर में FIR नंबर 101/26 पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: स्ट्रीट लाइट का 3.98 करोड़ बकाया, ऊर्जा निगम ने नगर पालिका को नोटिस थमाया

बरामदगी:

  • 34 गैस सिलेंडर
  • LPG रिफिलिंग उपकरण
  • तराजू व बाट
  • अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)

एसएसपी का सख्त संदेश: डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ और LPG की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध भंडारण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You cannot copy content of this page