भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद लगी आग, 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

खबर शेयर करें

मार्कपुरम: आंध्र प्रदेश में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में रायवरम के पास स्लैब खदानों के नजदीक एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिरकर जलकर खाक हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डोलो 650: भारत की 'कैडबरी जेम्स' बन चुकी है यह गोली, अमेरिकी डॉक्टर के ट्वीट ने छेड़ी बहस

मार्कपुरम के डीएसपी हर्षवर्धन राजू के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी की ओर जा रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उनके जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी और रामनगर दौरे पर

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम शवों की पहचान करने में जुटी हुई है, क्योंकि कई शव बुरी तरह झुलस चुके हैं।

इस हृदयविदारक घटना पर एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य कर विभाग की नाकामी से बेलगाम टैक्स चोरी, गोदामों से पलक झपकते गायब हो रहा माल

पुलिस के मुताबिक, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की यह बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की गहन जांच में जुटा है, जबकि पूरे इलाके में इस हादसे के बाद शोक की लहर है।

You cannot copy content of this page