राशिफल 26 फरवरी 2026

खबर शेयर करें

वृषभ राशि 
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है.

मिथुन राशि 
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा,नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी, आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 29 सितम्बर 2025

सिंह राशि 
आज के दिन नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी. मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें तो वह उसे समय से पूरा करने में आप सफल रहेंगे.

कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है. व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा. आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा. आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं. आपको नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा,इसलिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 जून 2025

तुला राशि
आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट  डगमगा सकता हैं,इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी. पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे. स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिसके कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.

वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

धनु राशि 
आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी. नव प्रेम का आगमन हो सकता है. आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी. आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. क्या न करें- आज के दिन कहीं भी पूंजी का निवेश ना करें.

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 30 अगस्त 2025

मकर राशि 
आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी,लेकिन आपको आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा व लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई  गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं. छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे.