दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसे का शिकार हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बाल-बाल बचे

खबर शेयर करें

मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब उनकी कार अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों और डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि पूर्व मुख्यमंत्री समेत कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 1 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद

जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंचा, सामने से एक कार ने अचानक कट मारा। चालक ने टक्कर से बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार दूसरी गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कर चोरी पर राज्य कर विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी की दो ट्रांसपोर्टों में छापा, रुद्रपुर की टीमों ने की छानबीन

सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर हरीश रावत को सुरक्षित उनके गंतव्य तक रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: यूओयू का असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर कोर्स बनेगा ग्लोबल, अंतरराष्ट्रीय सहयोग से तैयार होगी विश्वस्तरीय पाठ्य सामग्री

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से हादसे होते रहते हैं। इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही खुलवा दिया।