Haldwani: अफवाहों पर डीएम का सख्त संदेश…“गैस-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, स्थिति पूरी तरह सामान्य”

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: जनपद में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जिले में ईंधन और गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार सप्लाई चेन और स्टॉक पर नजर बनाए हुए है। सिटी मजिस्ट्रेट और सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी किसी तरह की समस्या न हो।

यह भी पढ़ें 👉  इस्लामाबाद: सिंध के गृहमंत्री के घर पर हमला, आगजनी और हिंसा में दो प्रदर्शनकारी ढेर, दर्जनभर घायल

डीएम के अनुसार, भारत, एचपी और इंडेन गैस एजेंसियों में पर्याप्त गैस उपलब्ध है। पिछले सप्ताह 40 हजार का बैकलॉग अब घटकर 25 हजार रह गया है और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी दी जा रही है और पहले से बुकिंग करने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में नर्सिंग कोर्स की 1800 सीटें बढ़ाने को मंजूरी, एसओपी तैयार करने का निर्णय

उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराकर गैस गोदामों पर भीड़ न लगाएं और ऑनलाइन बुकिंग का उपयोग करें।

पेट्रोल और डीजल को लेकर भी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी तरह की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई सुचारु रूप से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, प्रवक्ताओं से वसूली गई वेतनवृद्धि होगी वापस

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अफवाहों के कारण जरूरत से ज्यादा ईंधन घर में जमा करना खतरनाक हो सकता है और इससे आग जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

You cannot copy content of this page