Nainital: सीएचसी में CDO का छापा…खुद मरीज बनकर पहुंचे अस्पताल, 15 कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के आदेश

खबर शेयर करें

भीमताल: जनपद नैनीताल के भीमताल में स्वास्थ्य और विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही उजागर कर दी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि CDO पाण्डे खुद मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भीमताल पहुंचे, ताकि जमीनी हकीकत को परखा जा सके।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर CDO ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से सभी का वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन जांच में दवाइयों की एक्सपायरी डेट, मरीजों को दी जा रही दवाएं और मशीनों (अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे) की स्थिति भी परखी गई। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। साथ ही साफ-सफाई और समय पर उपस्थिति को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देहरादून में तेज रफ्तार लग्जरी कार का कहर, चार मजदूरों की मौत, दो घायल

इसी क्रम में CDO ने विकास खंड कार्यालय भीमताल का भी औचक निरीक्षण किया, जहां 6 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारियों ने भ्रमण पंजिका में कई दिन पहले का दौरा दिखाया, लेकिन उसके बाद कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर CDO ने नाराजगी जताते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में टैक्स माफियाओं का सरकारी खजाने पर डाका, विभागीय अफसर की भूमिका संदिग्ध

इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों को रजिस्टर वितरण में देरी पर भी सवाल उठाए गए और निर्देश दिए गए कि इसे जल्द पूरा किया जाए। साथ ही 31 मार्च से पहले बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।

You cannot copy content of this page