हल्द्वानी में ज्वेलरी शोरूम पर बड़ी सेंध, राधिका ज्वेलर्स से एक करोड़ से अधिक का सोना-चांदी साफ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोलते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस बड़ी वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती का अगला चरण 15 जनवरी से, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की होगी रैली

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और शोरूम के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाते हुए पूरी योजना के साथ चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने शोरूम में रखी नकदी भी समेट ली। इतना ही नहीं, एक बड़ी तिजोरी को काटने का प्रयास भी किया गया, हालांकि वह तिजोरी बच गई।

सुबह जब ज्वेलरी शोरूम के मालिक नवनीत शर्मा दुकान पहुंचे तो शटर खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर चोरी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई। टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा विपक्ष, CBI जांच की मांग को लेकर दून में CM आवास कूच

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़े पेशेवर चोर गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 4.75 करोड़ का फर्जी आईटीसी घोटाला...7 फर्मों पर छापे, ‘जीरो टॉलरेंस’ पर उठे सवाल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।