अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से 2 की मौत, 3 घायल

खबर शेयर करें

अबू धाबी। अबू धाबी में गुरुवार को एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद उसका मलबा रिहायशी क्षेत्र में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना में कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि स्वेइहान स्ट्रीट इलाके में यह मलबा गिरा। हालांकि, मृतकों की राष्ट्रीयता और मिसाइल के स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  फास्ट फूड बना जानलेवा...नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत

इससे पहले यूएई रक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। मंत्रालय के अनुसार, देश का एयर डिफेंस सिस्टम क्षेत्र में हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को लगातार निष्क्रिय कर रहा है। साथ ही, आसमान में सुनाई देने वाली तेज आवाजें मिसाइल इंटरसेप्शन और फाइटर जेट्स की कार्रवाई का परिणाम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC CSE 2025 Result: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवार सिविल सेवाओं के लिए चयनित

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे टकराव का असर खाड़ी देशों पर भी पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के दिनों में यूएई में ईरानी हमलों में करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सुरक्षाकर्मी और विभिन्न देशों के नागरिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: होली त्योहार पर घर लौटने की होड़, ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल, वेटिंग लिस्ट लंबी

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने कुवैत, सऊदी अरब, कतर, ओमान और खासकर यूएई को निशाना बनाना शुरू किया है। तेहरान का कहना है कि इन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने होने के कारण ये उसके निशाने पर हैं, जबकि खाड़ी देशों ने रिहायशी इलाकों पर हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

You cannot copy content of this page