IPL 2026 बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगा शुरू, BCCI ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है। इस बार टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी। यह निर्णय पिछले वर्ष बेंगलुरु में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में लिया गया है।

दरअसल, 4 जून 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। बोर्ड ने इसी त्रासदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आईपीएल 2026 की शुरुआत सादगीपूर्ण तरीके से करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा में VB-G RAM G विधेयक-2025 पेश, हर साल 125 दिन रोजगार की गारंटी...95 हजार करोड़ से अधिक खर्च करेगी केंद्र सरकार

टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होगा। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजन स्थल को देखते हुए भी उद्घाटन समारोह को टालना उचित माना गया, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  17 हजार करोड़ के घोटाले में अनिल अंबानी ईडी के रडार पर, आज पेश होंगे दिल्ली मुख्यालय में

सूत्रों के अनुसार, 31 मई को होने वाले फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जा सकती है। इस पर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले 2019 में पुलवामा आतंकी हमला के बाद भी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई थी और उस पर खर्च होने वाली राशि शहीदों के परिवारों को दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  PUBG की लत बनी जानलेवा, 22 वर्षीय युवक की ब्रेन हैमरेज से मौत

पिछले सीजन आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता में आयोजित हुई थी, जिसमें शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, दिशा पाटनी और करण औजला जैसे कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी।

इस बार भले ही आईपीएल 2026 का आगाज बिना भव्य समारोह के होगा, लेकिन इसे संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page