राशिफल 2 मार्च 2026

खबर शेयर करें

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहने वाला है। आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों की ख़ुशी की वजह बनेगा, कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे । बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा। जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे और आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी भी पुरानी बातों में न उलझें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उनके लिए धनलाभ के योग हैं । आज आपकी रुचि समाज सेवा में ज्यादा रहेगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो बिजनेस में आपको लाभ दिलायेगा। आपके व्यक्तित्व लोग प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आप नया घर लेने का विचार करेंगे। परिवार में इस पर विचार विमर्श करेंगे। बच्चे आज आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। समय का सदुपयोग करना सीखें। आज आप कुछ रचनात्मक करने की कोशिश कर सकते है। ड्राईफ्रूट्स का बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा, बिजनेस को और आगे बढ़ाने का प्लान बनायेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 जनवरी 2026

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए भावनात्मक होने वाला है, क्योंकि आज बचपन का बिछड़ा हुआ दोस्त अचानक से मिल सकता है। आज आपके जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार आपका दिन ख़ुशनुमा बना देगा। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आपस में ताल-मेल बनाकर काम करने की जरूरत है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल का आनंद लेते हुए आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप बिजनेस को नई दिशा देने के बारे में विचार करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लेंगे। 

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। ज़िंदगी का भरपूर लुत्फ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। आज आप योग का सहारा लेंगे, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग़ को बेहतर बनाता है। आज किसी महिला की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक रखकर कार्य करने की जरूरत है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी जानकर की मदद से जॉब मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे। 

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। घर के जरूरतों को आज नजरंदाज न करें। आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आपको थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। आज लवमेट आज एक-दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप किसी करीबी रिश्तेदार से देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को शेयर करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 31 दिसम्बर 2025

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आज कोई व्यक्ति आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा। आज आप अपने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं।घर के बड़े-बुजुर्गों से आपकी अच्छी बातचीत होगी। कुछ नई जानकारी मिलेगी जो आपके लिए कारगर साबित होगी। 

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा है। बिजनेस में प्राप्त हुआ धन आप दोबारा अपने बिजनेस में ही लगायेंगे। किसी आवश्यक कार्य में आप भाई-बहन से सलाह लेंगे। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज परिवार के साथ आप घूमने जा सकते है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे है। लवमेट के व्यवहार में आये पॉजिटिव बदलाव से आपको प्रसन्नता होगी। साहित्य के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अचानक आए ख़र्चे आपको थोड़े उलझन में डाल सकते है, लेकिन आप जल्द ही सब नियंत्रण में कर लेंगे। आज आपके रूखे बर्ताव के कारण कोई आपकी बातों से असहमत हो सकता है। आज के दिन आप अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खूबियों पर गौर करें। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। 

मकर राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका कोई पड़ोसी आपसे मदद मांग सकता है। घर की समस्याओं को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ विचार विमर्श करना जरुरी है। यदि आज का दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगायेंगे तो परिणाम अच्छे हो सकते हैं। छात्र आज कॉलेज द्वारा मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे। ग्रेजुएशन पूरा कर चुके छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे, साथ ही उसकी तैयारी भी शुरू कर देंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 28 फरवरी 2026

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बहुत सोच समझकर पहले ही किया गया निवेश आज काफी फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आज आप आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेंगे और उसे दूर करने के लिए कोई विचार करेंगे। आज आप अपने दोस्त के साथ कहीं घूमने का प्लान करेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिहाज से दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी आपसे किसी कार्य को पूरा करने के लिए सलाह लेंगे, आपकी सलाह कारगर साबित होगी। आज घर पर परिवार के साथ आप स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे। 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व आपके काम को सराहेंगे। घर पर कोशिश करें कि आपका व्यवहार ज्यादा गुस्से वाला न हो, गुस्से पर नियंत्रण रखे, पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। कुछ लोगों से मिलना आपके जीवन में नयापन लाएगा और आपको ख़ुश मिज़ाज रखेगा।घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं । मित्र से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।