Haldwani: डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी, युवक का ₹5000 का चालान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: ‘डायल 112’ का दुरुपयोग करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने झूठी चाकूबाजी की सूचना देने पर आरोपी का ₹5000 का चालान किया।

जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:11 बजे ‘डायल 112’ पर सूचना मिली कि भोटियापड़ाव के वैलेजली लॉज क्षेत्र में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह झूठा निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी अभय यादव गिरफ्तार

मौके पर मौजूद सूचनाकर्ता राहुल चौहान शराब के नशे में मिला। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कॉल की थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत मौके पर ही ₹5000 का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कार ट्रेलर में घुसी, हरियाणा के चार युवकों की मौत, एक गंभीर

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘डायल 112’ आपातकालीन सेवा है और इसका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page